भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय || Draupadi Murmu Biography In Hindi

Draupadi Murmu Biography In Hindi – आज हम अपने इस Blog Post के माध्यम से आपको भारत की वर्तमान राष्ट्रपति Draupadi Murmu के जीवन परिचय के बारे में बताने वाले है, द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य हैं और आदिवासी समुदाय से संबंधित पहली ऐसी व्यक्ति हैं जिन्हें भारत का राष्ट्रपति चुना गया है। वह प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला भी हैं।

इस Blog Post में हम आपको Draupadi Murmu के जन्म से लेकर उनके भारत की राष्ट्रपति बनने तक के सफर के बारे में बताएँगे और साथ ही में हम आपको इनके परिवार के बारे में भी जानकारी देंगे तो बिना समय गवांये चलिए शुरू करते है और जानते है Draupadi Murmu Biography In Hindi .

TABLE OF CONTENTS

Draupadi Murmu कौन है

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य हैं और आदिवासी समुदाय से संबंधित पहली ऐसी व्यक्ति हैं जिन्हें भारत का राष्ट्रपति चुना गया है। वह प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली दूसरी महिला भी हैं।

Draupadi Murmu Biography In Hindi

नाम द्रौपदी मुर्मू
उपनाम मुर्मू
जन्म तिथि20 जून 1958
जन्म स्थानउड़ीसा के मयूरभंज जिले में
देशभारत
उपलब्धि9th राजयपाल झारखण्
पेशाराजनीतिज्ञ
पार्टीभारतीय जनता पार्टी 
वर्तमान पद राष्ट्रपति (भारत)

द्रौपदी मुर्मू का जन्म स्थान और जन्म तिथि

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज जिले में बैदापोसी नाम के छोटे से गांव में एक साधारण सांथाली हिंदू परिवार में हुआ था।

Draupadi Murmu Date Of Birth20 June 958
Draupadi Murmu Birth Place Baidaposi, Mayurbhanj, Odisha

द्रौपदी मुर्मू का पारिवारिक जीवन

द्रौपदी मुर्मू का जन्म एक साधारण हिन्दू परिवार में हुआ था इनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु था तथा इनके दो भाई भी थे जिनका नाम Bhagat Tudu और Sarani Tudu था। पहले इनके दादा दादी गाँव के सरपंच हुआ करते थे और इनके दादी के बाद इनके पिता गाँव के सरपंच थे, जब द्रौपदी मुर्मू ने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करली तो इनका विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ इनके दो बेटे और 1 बेटी हुई उनके दो बेटों में से एक का नाम Laxman Murmu था तथा इनकी बेटी का नाम Itishree है।

दुर्भाग्यवश इनके दोनों बेटे और इनके पति की अलग अलग समय पर मृत्यु हो गयी, इनकी बेटी जो की एक Bank Worker है जिसकी इस समय शादी हो चुकी है वह इस समय भुवनेश्वर में रहती है।

Father Name Biranchi Narayan Tudu
Brother Name Bhagat Tudu, Sarani Tudu
Husband Name Shyam Charan Murmu
Children2 Son, 1 Daughter
Children Name Laxman Murmu, Itishree Murmu

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा

इनकी प्रारंभिक शिक्षा इनके गाँव के प्राथमिक विद्यालय में हुई थी जब ये 5 वर्ष की थो ये अच्छी पढाई के लिए भुवनेश्वर चली गयी वंहा पर इन्होने अपने 10 और 12 वी तक की पढाई पूरी की इसके बाद ये ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के लिए रामा देवी महिला कॉलेज में एडमिशन लिए यंहा से इन्होने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद ये सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगी।

School Not Known
College Rama Women’s University Bhuvneshwar

द्रौपदी मुर्मू के करियर की शुरुवात

द्रौपदी मुर्मू ने अपने करियर की शुरुवात अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद की जब इन्होने अपने ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करली तो यह सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगी इस प्रक्रिया में इनकी नौकरी उड़ीसा के बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर लगी यंहा पर इन्होने 1979 से लेकर 1983 कार्य किया इसके बाद उड़ीसा के सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक के रूप कार्य किया । 1994 से लेकर 1997 तक इन्होने श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर में प्रोफ़ेसर के रूप में काम किया और वर्ष 1997 के बाद इन्होने अपना कदम राजनीति के क्षेत्र में रखा।

द्रौपदी मुर्मू का राजनितिक करियर

मुर्मू ने अपने राजनितिक करियर की शुरुवात 1997 में की जब इन्होने भाजपा से टिकट लेकर रायरंगपुर में पंचायत के पार्षद चुनाव को जीता। इसके बाद से अपने राजनितिक करियर में आगे बढ़ती चली गयी।

वर्ष 2000 से लेकर 2009 तक ये मयूरभंज जिले के रायरंगपुर नगर से ये भाजपा की टिकट पर दो बार विधायक बनी और ये वर्ष 2000 से लेकर 2004 तक ओड़िसा सरकार में वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री के पद पर कार्यरत रही।

2002 से 2009 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही। 2006 से 2009 तक भाजपा के एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रही। और 2009 के बाद ये विधायक पद से हटी और इसके बाद कुछ वर्षो तक इनका राजनितिक करियर शांत रहा ।

इसके बाद वर्ष 2013 से अप्रैल 2015 तक ये एसटी मोर्चा, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही। और वर्ष 2015 में ये झारखण्ड की 9 वी और भारत की पहली आदिवासी राजपाल बनी साथ ही इन्हें झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब मिला।

इन्हें अपने राजनितिक करियर में सबसे बड़ी सफलता तब प्राप्त हुई जब ये वर्ष 2022 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में  50 प्रतिशत से ज्यादा वोटो को प्राप्त की और भारत की 15 वी राष्ट्रपति बनी

द्रौपदी मुर्मू को प्राप्त पुरुष्कार और सम्मान

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक के तौर पर नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। इसके बाद राष्ट्रपति बनने के बाद इन्हें सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी द्वारा प्राप्त हुआ यह इस पुरुष्कार को पाने वाली पहली भारतीय बनीं।

द्रौपदी मुर्मू से जुड़े कुछ सवाल और जवाब

द्रौपदी मुर्मू कौन है?

द्रौपदी मुर्मू भारत की वर्तमान राष्ट्रपति है।

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?

द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या था?

श्याम चरण मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू के कितने बच्चे हैं?

द्रौपदी मुर्मू के 3 बच्चे थे। 2 बेटे और 1 बेटी इनके दोनों बेटों की मृत्यु बचपन में ही हो गयी थी।

द्रौपदी मुर्मू की बेटी का क्या नाम है?

इतिश्री मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू का जन्म कहां और कब हुआ?

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज जिले में बैदापोसी नाम के छोटे से गांव में एक साधारण सांथाली हिंदू परिवार में हुआ था।

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा कितनी है?

B.A ( ग्रेजुएशन )

द्रौपदी मुर्मू किस राज्य की है?

ओडिशा

द्रौपदी मुर्मू किस जनजाति से संबंधित है?

संथाल

द्रौपदी मुर्मू की संपत्ति कितनी है?